BREAKING NEWS: पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

0
66
UP minister And Former Cricketer Chetan Chauhan Died.
UP minister And Former Cricketer Chetan Chauhan Died.

BREAKING NEWS: पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित. UP minister And Former Cricketer Chetan Chauhan Died.

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

  • पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का रविवार को निधन हो गया है।
  • चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे हैं. 
  • उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। 
  • उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
  • चेतन चौहान जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता में भर्ती कराया गया था। 
  • कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गई थीं। 
  • इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।
  • चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।