Home NEWS International News नेपाल में बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन से कई घर बहे, 12...

नेपाल में बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन से कई घर बहे, 12 लोगों की मौत

0
196
Rain and Landslide in Nepal Leaves 12 Dead, 19 People Missing.
Rain and Landslide in Nepal Leaves 12 Dead, 19 People Missing.

नेपाल में बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन से कई घर बहे, 12 लोगों की मौत. 40 से ज्‍यादा लापता. Rain and Landslide in Nepal Leaves 12 Dead, 19 People Missing.

  • नेपाल में पिछले 24 घंटे से ज्‍यादा समय में मानसून की बारिश ने भारी तबाही मचाई है.
  • पश्चिमी नेपाल में मूसलाधार बारिश से गुरुवार को हुईं भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग लापता हैं।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मानसूनी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
  • बारिश के चलते मायागड़ी, जाजरकोट और सिंधुपालचोक जिलों में भारी भूस्खलन हुआ है. नदी के किनारे कई घर बहते हुए नजर आ रहे हैं.
  • पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कास्की जिले में पोखरा सिटी एरिया के सारंगकोट और हेमजन में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की जानें गईं। उनमें से 5 की मौत सारंगकोट में भूस्खलन की चपेट में एक घर के आने से हुई। यहां 10 लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा लामजुंग जिले के बेसिशहर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, रुकुम जिले के आथबिस्कॉट इलाके में भी 2 अन्य लोगों की मौत हो गई।
  • जाजरकोट जिले में भूस्खलन से 2 घरों के बह जाने से 12 लोग और म्याग्दी जिले में एक ही परिवार के 7 लोग लापता हैं। सिंधुपालचोक में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।