नेपाली PM ओली का विवादित बयान, कहा- भगवान राम भारतीय नहीं बल्कि नेपाली

0
108
Nepal Prime Minister KP Sharma Oli Claimed that Lord Ram is Nepali and Ayodhya lies in Nepal, not in India.
Nepal Prime Minister KP Sharma Oli Claimed that Lord Ram is Nepali and Ayodhya lies in Nepal, not in India.

Nepal PM KP Sharma Oli: नेपाली PM ओली का विवादित बयान, कहा- भगवान राम भारतीय नहीं बल्कि नेपाली. Nepal Prime Minister KP Sharma Oli Claimed that Lord Ram is Nepali and Ayodhya lies in Nepal, not in India.

  •  केपी शर्मा ओली ने कहा- भगवान राम नेपाली थे, असली अयोध्या भी भारत में नहीं थी, यह काठमांडू के करीब छोटा सा गांव था
  • उनका दावा है कि भगवान राम की जन्मस्थली बीरगंज के ठोरी में है
  • केपी शर्मा ओली ने कहा- नेपाल ने सीता दी और नेपाल ने ही भगवान राम दिए
  • उन्होंने भारत पर सांस्कृतिक दमन का आरोप भी लगाया। ओली ने कहा कि विज्ञान के लिए नेपाल के योगदान को हमेशा नजरंदाज किया गया।
  • ओली ने कहा- हमारा हमेशा से ही मानना रहा है कि हमने राजकुमार राम को सीता दी। लेकिन, हमने भगवान राम भी दिए। हमने राम अयोध्या से दिए, लेकिन भारत से नहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या काठमांडू से 135 किलोमीटर दूर बीरगंज का एक छोटा सा गांव थोरी था। हमारा सांस्कृतिक दमन किया गया और तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है।

  • ओली का बयान उस समय आया है, जब भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद चल रहा है। नेपाल ने अपने नए राजनीतिक नक्शे को मंजूरी दे दी है। इसमें तिब्बत, चीन और नेपाल से सटी सीमा पर स्थित भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधूरा को नेपाल का हिस्सा बताया गया है।