अमेरिकी नौसेना ने पहली अश्वेत महिला के लड़ाकू विमान पायलट बनने का किया स्वागत

0
88
अमेरिकी नौसेना की एयरविंग में पहली बार अश्वेत महिला लड़ाकू पायलट, मेडलिन ने रचा इतिहास. Madeline created history for the first time in a US Navy Airwing by a black female fighter pilot.

First Black Woman Become Fighter Aircraft Pilot In US Navy
First Black Woman Become Fighter Aircraft Pilot In US Navy
  • अमेरिकी नौसेना ने पहली बार नौसेना में किसी अश्वेत महिला के लड़ाकू विमान पायलट बनने का स्वागत किया है।\
  • अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से श्वेत और अश्वेत को लेकर हो रही बहस के बीच अमेरिकी नौसेना में अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्वीगल ने पहली अश्वेत महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।
  • अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘इतिहास रचते हुए।’ लेफ्टिनेंट जेजी मेडलाइन स्वीगल ने नौसैन्य फ्लाइट स्कूल पूरा किया और इस महीने के अंत में उन्हें फ्लाइट अधिकारी का बैज मिलेगा जिसे ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ के नाम से जाना जाता है।

Black female fighter pilot

  • अमेरिकी नौसेना की एयरविंग में यह सम्मान पाने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं। उन्हें 31 जुलाई को एक समारोह में यह बैज दिया जाएगा।
  • ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ अखबार के मुताबिक स्वीगल वर्जीनिया के बुर्के की रहने वाली हैं और उन्होंने 2017 में यूएस नवल एकेडमी से स्नातक किया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें टेक्सास के किंग्सविले में रेडहॉक्स ऑफ ट्रेनिंग स्कवाड्रन 21 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • खबरों के अनुसार स्वीगल की इस उपलब्धि से 45 वर्ष पहले 1974 में रोजमैरी मरीनर लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनी थीं।
  • पेंसकोला न्यूज जर्नल के अनुसार, 2018 तक नौसेना में 765 महिला पायलट थीं, जो रैंक के सभी पायलटों की तुलना में 7% कम थीं।