Home State News Jharkhand News कोरोना पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की...

कोरोना पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की भी Covid-19 से मौत, छठे की हालत नाजुक

0
173
Five Sons Die After Mother Due To Covid19 In 15 Days Dhanbad Jharkhand.
Five Sons Die After Mother Due To Covid19 In 15 Days Dhanbad Jharkhand.

कोरोना पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की भी Covid-19 से मौत, छठे की हालत नाजुक. Five Sons Die After Mother Due To Covid19 In 15 Days Dhanbad Jharkhand.

  • झारखंड में तो कोरोना ने एक हंसते-खेलते पूरे परिवार को तबाह कर दिया। कोरोना की वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
  • झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की कोरोना से मौत. बुजुर्ग महिला की Covid-19 संक्रमण से मौत के बाद एक-एक कर पांच बेटों की जान चली गई.
  • यह देश का पहला ऐसा इकलौता मनहूस मामला है कि कोरोना से पूरा परिवार खत्म हो गया।
  • चार जुलाई को सबसे पहले 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ। शव की जांच से पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी।
  • कोरोना से 15 दिनों में ही परिवार में छह लोगों की जान चली गई। वहीं अब मृतक महिला के छठें बेटे के अलावा परिवार के अन्य कई सदस्यों की भी तबीयत खराब बताई जा रही है।

कोरोना महामारी ने मां और 5 बेटों को बनाया शिकार

  • चार जुलाई को सबसे पहले 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ।
  • उसके बाद उनके एक बेटे की मौत रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में हो गई। कुछ दिन बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
  • कुछ दिन बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
  • तीसरा बेटा धनबाद के एक निजी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था, वहीं एकाएक तबीयत ऐसी बिगड़ी कि सीधे मौत के मुंह में समा गया।
  • 16 जुलाई को चौथे बेटे का भी टीमएच जमशेदपुर में कैंसर बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया।
  • पांचवां बेटा भी धनबाद के कोविड अस्पताल में रेफर करने के बाद रिम्स रांची में भर्ती था, जहां सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। इसी के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला और उसके पांच बेटों की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के कई और सदस्यों का भी इलाज चल रहा है। इस परिवार के दुःखों के बारे में जो भी सुन रहा है, उसका कलेजा फटा जा रहा है।