Home NEWS Delhi News Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में 4.6 तीव्रता का भूकंप

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में 4.6 तीव्रता का भूकंप

0
167
Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में 4.6 तीव्रता का भूकंप

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में 4.6 तीव्रता का भूकंप. दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र रहा है.

  • पिछले महीने 12 और 13 अप्रैल, इस महीने 10 और 15 मई को भूकंप आया था
  • Earthquake In Delhi-NCR : पिछले कई महीनों से दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस और अब इन भूकंप के झटकों के कारण लोगों के मन में भी खौफ का माहौल बना हुआ है.
  • नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में था। यह धरती की 16 किमी की गहराई पर था। भूकंप शुक्रवार रात 9 बजकर आठ मिनट पर महसूस किए गए।  भूकंप की वजह से किसी प्रकार की जानमाल की सूचना नहीं है।
  • इससे पहले 12 अप्रैल को 3.5, 13 अप्रैल को 2.7, 10 मई को 3.5 और 15 मई को 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था।