Home International News China News चीन का रोवर मिशन टू मार्स लॉन्च Tianwen 1, China launches first...

चीन का रोवर मिशन टू मार्स लॉन्च Tianwen 1, China launches first Mars mission named Tianwen 1

0
187
China launches first Mars mission named Tianwen 1
China launches first Mars mission named Tianwen 1

चीन का रोवर मिशन टू मार्स लॉन्च Tianwen 1, 6 पहियों वाला रोबोट तिआनवेन 1 रॉकेट से मंगल ग्रह की ओर रवाना किया. China launches first Mars mission named Tianwen 1.

China Launches Tianwen 1 Mars Rover Mission

  • मंगल ग्रह पर छिपे राज का खुलासा करने और वहां के वातावरण का अध्ययन करने के लिए बीजिंग ने गुरुवार को रोवर मिशन टू मार्स के तहत अपना तिआनवेन 1 (Tianwen 1) रॉकेट लॉन्च किया। 
  • इसमें छह पहियों वाला रोबोट है। इसे हैनियान से लॉन्च किया गया। तिनानवेन शब्द का अर्थ स्वर्ग से सवाल पूछना होता है। यह फरवरी तक रेड प्लेनेट के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। 
  • मिली जानकारी के अनुसार, इसमें छह पहियों वाला रोबोट है, जो मंगल की सतह पर उतरकर मिट्टी की जांच करेगा। इसे हैनियान से लॉन्च किया गया।
  • गौरतलब है कि, चीन ने 2022 तक स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसके लिए यह मिशन किसी मील के पत्थर से कम नहीं है। इस मिशन के बाद चीन उस क्लब में शामिल हो गया है, जिसमें अमेरिका, यूरोप, रूस, भारत और यूएई ही हैं।
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तिआनवेन 1 में भेजा गया रोवर दो या तीन महीने तक मंगल की सतह पर लैंड करने की कोशिश नहीं करेगा। 1970 में अमेरिका ने भी यही रणनीति अपनाई थी। इस वक्त का फायदा इंजीनियर्स मंगल के हालात और वातावरण समझने में करेंगे ताकि रोवर को खतरों से बचाया जा सके। 
  • चीन ने अपना सबसे पहला मंगल मिशन 2011 में हिंगहू-1 के नाम से लॉन्च किया था, लेकिन उसे इसमें सफलता हासिल नहीं हुई। चीनी अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि हैनियान प्रांत स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केंद्र से वेंशांग स्पेसक्राफ्ट द्वारा 12:41 बजे देश के सबसे बड़े लॉन्च वीइकल मार्च-5 रॉकेट के जरिए 5 टन वजनी अंतरिक्ष यान तिआनवेन 1 को लॉन्च किया गया।