मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन. Bollywood Choreographer Saroj Khan passes away due to cardiac arrest.
- बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नहीं रहीं / सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, उन्हें सुबह 7 मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया
- जानकारी के मुताबिक सरोज खान शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली.
- वो 72 साल की थीं।
- इससे पहले सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
- सरोज खान का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था और दो दिन पहले तक उनकी तबियत संभल रही थी
- सरोज खान ने बीते 40 साल में करीब 2 हजार गीतों को कोरियोग्राफ किया, 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीता
- सरोज खान ने बॉलीवुड की 200 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फ़िल्म कलंक (2019) थी।
- उनके पार्थिव शरीर को रात में ही परिजनों को सौंप दिया गया था। उनकी छोटी बेटी सुकैना ने बताया कि लॉकडाउन नियमों को देखते हुए अम्मी को सुबह सात बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
- परिवार ने तय किया है उनकी याद में प्रार्थना सभा तीन दिन की जाएगी। सरोज के परिवार में उनके पति बी. सोहनलाल, बेटा हामिद खान, दो बेटियां हिना और सुकन्या हैं।
- सरोज खान ने नच बलिए’, ‘उस्तादों के उस्ताद’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘बूगी-वूगी’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई रियलिटी शो में बतौर जज बनकर नई प्रतिभाओं को सामने लाने में अपनी योगदान दिया।
- किशनचंद संधु और नोनी सिंह के घर जन्मी सरोज का असली नाम निर्मला नागपाल था। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को हुआ था। पार्टीशन के बाद सरोज का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। सरोज ने करियर की शुरुआत महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘नजराना’ से की थी।


















































