Home Sports News Cricket News Cricket News: महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया

Cricket News: महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया

0
183
Mahendra Singh Dhoni Announced His Retirement From International Cricket
Mahendra Singh Dhoni Announced His Retirement From International Cricket

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया. अब सिर्फ IPL में खेलेंगे. Mahendra Singh Dhoni Announced His Retirement From International Cricket

MS Dhoni Retires From International Cricket

  • टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.
  • 39 साल के धोनी ने शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाने के साथ एक वीडियो पोस्ट किया।
  • इसके साथ उन्होंने लिखा- आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।

एमएस धोनी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

  • 4 मिनट और 7 सेकेंड के वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. 
  • धोनी आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान मैदान पर नजर आए थे। मैनचेस्टर में 9 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस सेमीफाइनल में धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। वे लोअर बैटिंग ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ 240 रन के टारगेट का पीछा कर रहे थे। गुप्टिल के थ्रो पर वे 2 इंच से क्रीज चूक गए थे। माना गया कि इसी 2 इंच से भारत भी वर्ल्ड कप चूक गया। फैन्य मायूस थे और धोनी भी आंखों में आंसू लिए पैवेलियन लौट रहे थे।
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 3 बार चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनके बाकी अन्य टीम साथी लीग के 13वें सीजन से पहले एक छोटी सी ट्रेनिंग कैम्प के लिए शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे थे.