ICSE 10th Results 2020 : CISCE बोर्ड 2020 रिजल्ट, आईसीएसई परीक्षा परिणाम. CISCE ICSE, ISC Result 2020: 99.33% ICSE और ISC का 96.82% रहा रिजल्ट, जानें कितने पास और फेल.
- काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
- अपने नतीजे का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स बोर्ड का ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cisce.org/ या results.cisce.org पर रिजल्ट देख सकते हैं।
-
ऑफलाइन के लिए SMS का भी ऑप्शन है।
- फरवरी- मार्च में शुरू हुई CISCE की परीक्षाओं को 19 मार्च के बाद कोरोना के चलते बीच में ही रोक दिया था।
- जिसके बाद कोर्ट में दायर याचिका के बाद इसे रद्द कर दिया गया।
- साथ ही नतीजों से नाखुश स्टूडेंट्स री-इवैल्यूएशन के लिए 16 जुलाई तक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट को हर पेपर के लिए 1000 रुपए का शुल्क देना होगी।
| संख्या | 10वीं (ICSE) | 12वीं (ISC) |
| शामिल हुए | 2,07,902 | 88,409 |
| लड़के | 112,668 | 47,429 |
| लड़कियां | 95,234 | 40,980 |
| सफल | 2,06,525 | 85,611 |
| असफल | 1,377 | 2,798 |
- कोरोनावायरस महामारी के कारण रद्द हुईं परीक्षाओं का परिणाम 2020 CISCE की मूल्यांकन योजना के आधार पर जारी किया जाएगा। जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री पेपरों के औसत के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट, आंतरिक मूल्यांकन और विषय (सर्वश्रेष्ठ तीन पेपरों) के प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन के आधार तैयार किया गया है।
- साथ ही बोर्ड स्टूडेंट्स को यह भी सुविधा दी है कि अगर स्टूडेंट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह बाद में परीक्षा में फिर से शामिल हो सकता है। हालांकि, अभी इन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।


















































