पीएम मोदी ने लिखी धोनी को चिट्ठी, महेंद्र सिंह धोनी ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

0
73
PM Modi wrote a letter to Dhoni, Mahendra Singh Dhoni said thank you to PM Modi For His Appreciation And Good Wishes.
PM Modi wrote a letter to Dhoni, Mahendra Singh Dhoni said thank you to PM Modi For His Appreciation And Good Wishes.

पीएम मोदी ने लिखी धोनी को चिट्ठी, महेंद्र सिंह धोनी ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया. PM Modi wrote a letter to Dhoni, Mahendra Singh Dhoni said thank you to PM Modi For His Appreciation And Good Wishes.

PM Modi wrote a letter to Dhoni

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी को चिट्ठी लिखी है। मोदी ने लिखा है कि आपने अपने खास अंदाज में जो वीडियो शेयर किया था, वह पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, 130 करोड़ भारतीयों को निराशा हुई, लेकिन आपके भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया, उसके लिए सभी आभारी हैं।
  • पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा: कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम नहीं तय करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।
  • मैं भारत के सशस्त्र बलों से आपके जुड़ाव का खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा। आप आर्मी के लोगों के साथ जुड़कर बेहद खुश थे।
  • मुश्किल हालात से निकालना आपकी खूबी रही है। मैच को खत्म करने का आपका अंदाज भी लाजवाब रहा है, खासकर 2011 वर्ल्ड कप में। लोगों के जेहन में इसकी याद हमेशा ताजा रहेगी।
  • भारतीयों की मौजूदा पीढ़ी फैसला करने वाले हालात में अपनी हिम्मत नहीं छोड़ती, हमने यह बात आपकी कई पारियों देखी है।
  • यह मायने नहीं रखता कि आपने कौन-सी हेयरस्टाइल रखी थी, लेकिन जीत हो यार, आपका मन और आपका दिमाग हमेशा शांत रहा। यह देश के हर युवा के लिए सबसे अहम सीख है।

MS Dhoni Thanks To Pm Modi For His Appreciation And Good Wishes

  • महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मोदी ने चिट्ठी लिखकर धोनी की तारीफ की थी और उन्हें जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
  • धोनी ने टि्वटर पर पीएम मोदी का इसके लिए शुक्रिया अदा किया है।
  • धोनी ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, ‘एक कलाकार, फौजी और खिलाड़ी को बस ये चाहिए होता है कि उसकी हौसला अफजाई हो और उसकी कड़ी मेहनत और बलिदान को सब लोग याद रखें। तारीफ और शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।’