Home NEWS Crime News Jammu and Kashmir : आतंकियों ने बीजेपी नेता वसीम बारी की गोली...

Jammu and Kashmir : आतंकियों ने बीजेपी नेता वसीम बारी की गोली मारकर हत्या की

0
153
Kashmir BJP leader Wasim Bari shot dead by terrorists in Bandipora, father and brother killed too.
Kashmir BJP leader Wasim Bari shot dead by terrorists in Bandipora, father and brother killed too.

Jammu and Kashmir : आतंकियों ने बीजेपी नेता वसीम बारी की गोली मारकर हत्या की, हमले में पिता-भाई की भी मौत. Kashmir BJP leader Wasim Bari shot dead by terrorists in Bandipora, father and brother killed too.

  • बांदीपोरा में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता वसीम बारी की हत्या कर दी है. आतंकवादियों ने वसीम बारी, उनके पिता और भाई पर भी गोलीबारी की. तीनों की ही इस घटना में मौत हो गई.
  • जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि बांदीपोरा जिले में बुधवार रात को आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
  • कश्मीर के आईजी ने कहा कि परिवार को 10 सुरक्षाकर्मी मिले हैं, लेकिन घटना के समय कोई भी साथ नहीं था. घर और दुकान दोनों ही साथ में है. पीएसओ को पहली मंजिल पर बैठने की अनुमति थी.
  • बीजेपी नेता की सुरक्षा में तैनात 10 सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • जानकारी के मुताबिक, वसीम बारी स्थानीय भाजपा नेता थे और पहले भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं.
  • जानकारी के मुताबिक, बुधवार को रात करीब 9 बजे आतंकवादियों ने जिला बीजेपी अध्यक्ष वसीम बारी पर उनकी दुकान के बाहर गोलीबारी की. आतंकवादियों की गोलीबारी में उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर अहमद घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
  • एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. पुलिस के मुताबिक, एरिया को सील कर जांच और छानबीन की जा रही है.
  • बीजेपी नेता की हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से घटना को लेकर बात की। डॉ. सिंह ने ट्वीट किया, ‘फोन पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने, वसीम के परिवार के प्रति संवेदना भी प्रकट की।’
  • वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता वसीम बारी और उनके परिवार के सदस्यों की आतंकी हमले में मौत पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।