Jammu and Kashmir: 2 terrorists killed in an encounter with security forces in Sopore. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों को गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ दो आतंकियों को मार गिराया.
- एनकाउंटर जारी है। सोपोर के हर्दशिवा इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
- पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी इलाके की छानबीन चल रही है. एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी ताकि आतंकी आपस में बातचीत न कर सकें. आतंकियों का पता लगाने के लिए सोपोर में 22 आरआर और सीआरपीएफ की ज्वॉइंट टीम मौके पर मौजूद है.
- सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक काश्मीर में 108 आतंकवादियों का सफाया कर दिया है. अधिकतम आतंकवादी दक्षिण कश्मीर में मारे गए हैं. अब सुरक्षाबलों का फोकस उतरी कश्मीर की ओर भी हुआ है जहां इनपुट के अनुसार 100 से अधिक आतंकवादी सक्रिय हैं और उनमें से अधिकांश विदेशी आतंकवादी हैं.
25 दिन में 43 आतंकी ढेर
| तारीख | जगह | आतंकी मारे गए |
| 1 जून | नौशेरा | 3 |
| 2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
| 3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
| 5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
| 7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
| 8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
| 10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
| 13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
| 16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
| 18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
| 21 जून | शोपियां | 3 |
| 23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
| 25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
| कुल 43 |

















































