Bad Road accident in Auraiya 24 people died Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश में हादसा : औरैया में भीषण सड़क हादसा, 24 मजदूरों की मौत.
-
Auraiya me truck durghatna : औरैया में दो ट्रकों के बीच टक्कर में 24 मजदूरों की मौत, चूने की बोरियों के नीचे दबी लाशें
-
उत्तर प्रदेश में हादसा : औरैया में भीषण सड़क हादसा, 24 मजदूरों की मौत - मोदी ने दुख जताया, कहा- सरकार राहत कार्य में जुटी
- हादसा तड़के 3.30 बजे हुआ, राजस्थान से आ रहे ट्रक ने दिल्ली से आए खड़े ट्रक को टक्कर मारी
-
ट्रक ढाबे के पास रुका था, कुछ मजदूर चाय पीने के लिए उतरे थे, जबकि बाकी अंदर ही बैठे थे
-
यह तस्वीर उस ट्रक की है जिसमें चूने की बोरियां भरी थीं। बताया जा रहा है कि इसमें 30 लोग सवार थे। - पुलिस ने बताया कि मजदूर चूने से भरे एक ट्रक में सवार थे। चिरूहली क्षेत्र के पास पहले से खड़े ट्रक से यह ट्रक टकरा गया।
-
हादसे में घायल करीब 15 लोगों को सैफई रैफर किया गया है। - इसमें 24 मजदूरों की मौत हो गई। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि 35 लोग जख्मी हुए हैं।
-
पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों ट्रक में सवार लोगों के सामान एक जगह जमा किए। - इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
-
टक्कर के बाद दोनों ट्रक गड्ढे में पलट गए। लाशों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार राहत तत्परता से कार्य में जुटी है।
-